मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 26 November 2026
विज्ञापन
होम›भारत›New delhi : भारत की बिटिया, विश्व की योग-शक्ति
भारत

New delhi : भारत की बिटिया, विश्व की योग-शक्ति

Akash Chaudharyअपडेट: May 28, 2025

7 वर्षीया वान्या शर्मा ने रचा इतिहास: 13 विश्व रिकॉर्ड, 100+ पुरस्कार और ‘ग्लोबल योगा आइकॉन’ का गौरव

दिल्ली की मुख्यमंत्री माननीय श्रीमती रेखा गुप्ता ने किया सम्मानित, देश की असली ‘प्रेरणा’ बताकर सराहा

New Delhi ।, 28 मई 2025 — जहाँ उम्र सिर्फ खेल की होती है, वहीं दिल्ली की 7 वर्षीय बालिका वान्या शर्मा ने योग और संस्कृति के क्षेत्र में 13 विश्व रिकॉर्ड बनाकर भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन कर दिया। एस डी पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा में पढ़ने वाली वान्या शर्मा को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन्हें “यूनिवर्सल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” का प्रमाण-पत्र प्रदान किया और ‘विश्व की सबसे कम उम्र की ग्लोबल योगा आइकॉन’ की उपाधि से सम्मानित किया। उन्होंने कहा: “वान्या केवल एक बच्ची नहीं, एक युग की शुरुआत है।

#new delhi

 

*परिवार – साधना की पहली पाठशाला*
वान्या शर्मा एक अत्यंत सुसंस्कारित और योगमय वातावरण में पली-बढ़ी हैं। उनके पिता हेमंत शर्मा स्वयं एक अनुभवी योगाचार्य हैं, जिनके पास योग शिक्षा और प्रशिक्षण का 26 वर्षों से भी अधिक अनुभव है। उनकी माँ हिमानी शर्मा वान्या की प्रथम गुरु हैं, जिन्होंने नन्हीं उम्र से ही उसमें साधना, अनुशासन और आध्यात्मिक चेतना का बीज बोया। वान्या को अपने भाई मौलिक शर्मा से अपार स्नेह और सहयोग मिला, जो उसके बचपन की मुस्कान और ऊर्जा का स्रोत हैं। यह परिवार न केवल योग की शिक्षा देता है, बल्कि उसे अपने जीवन का मूलमंत्र मानता है।

#new delhi

 

वान्या शर्मा कल्कि फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।

13 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (2021–2025) वर्ष संस्था रिकॉर्ड

2021 इंडिया बुक 14 योगासन (3 वर्ष की आयु में)
एशिया बुक 21 योगासन
जीनियस बुक यंगेस्ट योगा जीनियस
इंटरनेशनल बुक 35 योग मुद्राएँ
2022 इंडिया बुक विशेष बच्चों को योग सिखाने वाली सबसे छोटी बालिका
2023 गिनीज़ (भागीदारी) 75 करोड़ सूर्यनमस्कार –#new delhi सबसे बड़ा ऑनलाइन योग एल्बम
2024 अचीवर्स बुक (2 रिकॉर्ड) योग में उत्कृष्टता व रामकथा
सुपर टैलेंटेड किड योग, मंत्र, भजन, रामायण
कल्कि रिकॉर्ड 20 मंत्रों, धार्मिक पाठ
वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूनियन विश्व ध्यान दिवस – वर्चुअल मेडिटेशन क्लास
2025 यूनिवर्सल बुक ग्लोबल योगा आइकॉन
वर्दी वेलनेस/प्रेस्टिजियस सार्वजनिक सम्मान

#new delhi

100+ पुरस्कारों से सम्मानित

वान्या को अब तक 100 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं:
वान्या शर्मा को प्राप्त प्रमुख पुरस्कार
*राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान*

• डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अवार्ड – योग में असाधारण योगदान के लिए
• रतन टाटा मेमोरियल अवार्ड – सामाजिक सेवा और योग में उपलब्धियों हेतु
• ग्लोबल फेम अवार्ड – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग के प्रचार-प्रसार हेतु

#new delhi

• शहीद भगत सिंह नोबल अवार्ड – सामाजिक सेवा में प्रेरणादायक कार्यों के लिए
• एहसास अचीवर्स अवार्ड 2025 – “Virasat Ka Parv” कार्यक्रम में विशेष सम्मान
• राइट चॉइस अवार्ड – मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत के रूप में मान्यता
• एमजीए अवार्ड 2022 – योग और आध्यात्मिकता में उत्कृष्टता के लिए
• कल्कि गौरव सम्मान 2022 और 2024 – भारतीय संस्कृति और योग में योगदान हेतु
• योग वीर सम्मान 2022 – योग के क्षेत्र में समर्पण के लिए
• महर्षि घेरंड योग रत्न सम्मान 2022 – योग में गहराई और उत्कृष्टता के प्रतीक

#new delhi

• डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्मान 2022 – शिक्षा और योग में योगदान हेतु
• इंटरनेशनल सोशल ऑनरेबल अवार्ड 2022 – अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सेवा में योगदान के लिए
• इंडिया स्टार इंडिपेंडेंट अवार्ड 2022 – युवा प्रतिभा के रूप में मान्यता
• नेशनल चाइल्ड अवार्ड 2022 – बाल प्रतिभा में उत्कृष्टता के लिए
• राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2022 – देश की अमूल्य प्रतिभा के रूप में सम्मान
• अटल गौरव सम्मान – प्रेरणादायक कार्यों हेतु
• शबरी सम्मान – भारतीय संस्कृति और योग में योगदान हेतु

*सम्मान देने वाली हस्तियाँ*
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,पद्मश्री कैलाश सत्यार्थी
पद्मश्री रमेश परमार और शांति परमार
स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण
डॉ. किरण बेदी,
स्वामी चिदानंद सरस्वती
अभिनेता सोनू सूद, अमीषा पटेल, राकेश बेदी
वर्दी वेलनेस फाउंडेशन, प्रेस्टिजियस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

 

 

भारत की नई परिभाषा
वान्या की साधना एक बच्ची की नहीं, बल्कि भारतीय चेतना के पुनर्जागरण की आवाज़ है।
“जब बेटी ध्यान लगाती है, तो भारत विश्वगुरु बनता है।”
विद्यालय का संचालन एस. डी. एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा किया जाता है, जो छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु पूर्णतः समर्पित है। विद्यालय के श्री चंद्रभान गर्ग (अध्यक्ष), श्री महावीर गोयल (उपाध्यक्ष), श्री अशोक चौधरी (प्रबंधक), श्री वीरेंद्र जैन (सचिव) तथा श्रीमती अर्चना नाईक (प्राचार्या) के दूरदर्शी नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा, संस्कृति एवं संस्कारों के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

 

इन सभी माननीय पदाधिकारियों ने नन्ही योगिनी वान्या शर्मा को योग के क्षेत्र में उसकी विलक्षण उपलब्धियों के लिए स्नेह, आशीर्वाद एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *