मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 11 November 2026
विज्ञापन
होम›भारत›Mumbai : स्वामी प्रेमानंद जी महाराज की शरण में पहुंचे विराट
भारत

Mumbai : स्वामी प्रेमानंद जी महाराज की शरण में पहुंचे विराट

Akash Chaudhary

Mumbai । अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अब अपने परिवार के साथ स्वामी प्रेमानंद जी महाराज की शरण में पहुंचे हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में आया है। इसमें विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्‍का शर्मा और दोनों बच्चे वामिका और अहान भी नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में विराट और उनकी पत्नी अनुष्‍का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे और सबसे पहले उन्‍होंने महाराज को प्रणाम किया। इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने दोनों का हाल-चाल पूछा और आशीर्वाद भी दिया। अनुष्‍का ने इस दौरान यह भी कहा कि पिछली बार जब वह महाराज से मिली थीं तो उनके मन में कुछ सवाल थे पर अन्य लोग उन सवालों को पहले ही पूछ चुके थे। महाराज जी ने इस पर कहा, हम साधना करते हैं जिससे लोगों को प्रसन्‍नता मिलती है, और यह जो क्रिकेट का खेल है।

वह पूरे देश को प्रसन्‍नता देता है। विराट और अनुष्का पिछले साल भी प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। विराट और अनुष्का का इससे आध्यात्म की ओर झुकाव भी दिखता है। वह इंग्लैंड दौरे में भी एक सतसंग कार्यक्रम में शामिल हुए थे। खेल की बात करें तो पिछले कुछ समय से विराट लगातार विफलर रहे हैं जिससे उनकी टीम में रहने पर भी सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि विराट मानसिक शांति के लिए आश्रम में पहुंचे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *