मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 10 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : ऑल इंडिया रेलवे शूटिंग चैंपियनशिप में निशाना साधेंगे इमरान
खेल

Kanpur : ऑल इंडिया रेलवे शूटिंग चैंपियनशिप में निशाना साधेंगे इमरान

Akash Chaudhary

16 से 20 नवंबर तक आसनसोल में होगी प्रतियोगिता, 10 और 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में करेंगे प्रतिभाग

 

Kanpur । उत्तर मध्य रेलवे के सिग्नल विभाग में कार्यरत शहर के निशानेबाज मो. इमरान खान 16 से 20 नवंबर तक आसनसोल में आयोजित होने वाली 59वीं ऑल इंडिया रेलवे शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। वह प्रतियोगिता में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर .22 पिस्टल स्पर्धा में निशाना साधेंगे।

गोविंद नगर निवासी मो. इमरान खान ने द परफेक्ट राइफल शूटिंग अकादमी के कोच अमर निगम और अविरल निगम के मार्गदर्शन में पिछले दो वर्षों से नियमित अभ्यास किया है। कड़ी मेहनत और निरंतर प्रशिक्षण के दम पर उन्हें इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिला है। चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न रेलवे जोन के चयनित निशानेबाज हिस्सा लेंगे। इमरान का लक्ष्य दोनों स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर उत्तर मध्य रेलवे का नाम रोशन करना है।