14 नवंबर से गुजरात के खिलाफ पहला मुकाबला, कानपुर के खिलाड़ी को मिला मौका
Kanpur । बीसीसीआई की विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए उत्तर प्रदेश की टीम घोषित कर दी गई है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से घोषित टीम में कानपुर के ईशु सचान को जगह मिली है। टीम की कप्तानी किस खिलाड़ी को सौंपी गई है, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
यूपी टीम अपना पहला मुकाबला 14 से 16 नवंबर तक कर्नाटक के क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 19 से 21 नवंबर तक हैदराबाद, 25 से 27 नवंबर तक ओडिशा और 30 नवंबर से दो दिसंबर तक हरियाणा से मुकाबला होगा। वहीं, छठ दिसंबर से आठ दिसंबर तक यूपी की टीम चंडीगढ़ के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
चयनित यूपी अंडर-16 टीम में रितिज मलिक, गर्व मित्तल, आरव त्यागी, कबीर पांचाल (सभी गाजियाबाद से), आलोक कुमार, कृष्णा कुमार, आर्यन सैनी (सभी सहारनपुर से), अर्थव सिंह, आधारित मेहरा, अंश चौधरी (सभी नोएडा से), कामरान अली, आर्यमान ओझा (सभी प्रयागराज से), मो. कैफ, हर्ष सिंह (सभी मुरादाबाद से), ईशु सचान (कानपुर से), अरनव बिथौलिया (बुलंदशहर से), आयुष्मान यादव (अलीगढ़ से), रुद्र शर्मा (मेरठ से),

