मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 11 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : यूपी की अंडर-23 महिला टीम का ऐलान
खेल

Kanpur : यूपी की अंडर-23 महिला टीम का ऐलान

Akash Chaudharyअपडेट: November 11, 2026

वर्मिका को कप्तानी, कानपुर की तीन खिलाड़ियों का चयन

.

 

Kanpur । बीसीसीआइ की अंडर-23 महिला टी-20 ट्राफी की शुरुआत 14 नवंबर को कटक में राजस्थान के साथ होने वाले मुकाबले से होगी। टी-20 ट्राफी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम की घोषणा मंगलवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से की गई है।

#kanpur

टी-20 ट्राफी के लिए घोषित उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी वर्मिका को सौंपी गई है। टीम में अर्चना देवी, गेंदबाज गरिमा व सिद्धि मिश्रा के साथ खुशी त्यागी, शशि बालन, पलक सिंह, भूमि सिंह, सुप्रिया, सोनम यादव, चांदनी सोनी, मनीषा चौधरी, शिखा, तान्या सिंह, चांदनी शर्मा, संपदा दीक्षित व अरोमा त्यागी का चयन हुआ है।

#kanpur

यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि महिला कटक के मैदान में राजस्थान, बंगाल, सौराष्ट्र, तमिलनाडु व गुजरात के साथ मुकाबले खेलेगी। शहर से तीन महिला खिलाड़ियों के चयन पर कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की।