मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 10 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : झकरकटी पुल पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
कानपुर

Kanpur : झकरकटी पुल पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

Akash Chaudharyअपडेट: November 10, 2026

 

सिर के ऊपर से गुजर गया पहिया, अब सीसीटीवी फुटेज से वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

Kanpur । रेलबाजार थाना क्षेत्र में झकरकटी पुल के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरे युवक के ऊपर से वाहन का पहिया गुजर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची रेलबाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की उम्र और पहचान की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।चौकी प्रभारी नीरज पाठक ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा