Wednesday, February 18, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही विक्की कौशल की छावा

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही विक्की कौशल की छावा

Mumbai  । बालीवुड एक्टर विक्की कौशल की छावा अब भी बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ मार रही है। छावा को थिएटर में रिलीज हुए 2 महीने बीत चुके हैं। इन 2 महीनों के बीच कई हिंदी और साउथ फिल्में रिलीज हुईं लेकिन छावा का क्रेज अभी भी बरकरार है।

 

विक्की कौशल की यह फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आ गई है कि ओटीटी पर रिलीज होने के बावजूद लोग थिएटर में देखना पसंद कर रहे हैं। विक्की कौशल की छावा ने अब 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ऐसा करने वाली छावा तीसरी भारतीय फिल्म बन गई है। इससे पहले पुष्पा 2 और स्त्री 2 ने हिंदी बेल्ट में इस आंकड़े को पार किया है।

 

पुष्पा 2 ने हिंदी में 812.14 करोड़ रुपये और स्त्री 2 ने 627.50 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह से छावा का कलेक्शन 600.01 करोड़ हो गया है जो मैडोक फिल्म्स ने शेयर किया है।

इसीलिए ये आंकड़ा पार करने वाली छावा तीसरी भारतीय फिल्म और पहली नॉन सीक्वल बन गई है। बता दें कि विक्की कौशल की छावा पहली नॉन सीक्वल है।

 

जिसने बॉक्स ऑफिस पर हिंदी बेल्ट में ये आंकडा पार किया है। इससे पहले अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 ऐसा कर चुकी हैं। हालांकि ये दोनों ही फिल्में सीक्वल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...