मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 11 November 2026
विज्ञापन
होम›भारत›Mumbai : रेलवे स्टेशन पर महिला के बाल काटकर भागने वाला पकड़ाया, वजह ऐसी कि सभी हैरान
भारत

Mumbai : रेलवे स्टेशन पर महिला के बाल काटकर भागने वाला पकड़ाया, वजह ऐसी कि सभी हैरान

Akash Chaudhary

Mumbai । सपनों की दुनिया कही जाने वाली मुंबई में सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने दादर रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री के बाल काटने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दिनेश गायकवाड़ (35) निजी कंपनी में काम करता है। घटना के बाद उसे मुंबई सेंट्रल स्टेशन से पकड़ा।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने महिला को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि उसे उसके लंबे बाल पसंद नहीं थे। महिला दादर स्टेशन की पश्चिमी लाइन पर जा रही थी तभी उसने महिला के साथ यह वारदात की। इसके बाद महिला ने युवक का पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले भी दादर में एक अंजान शख्स ने लड़की के बाल काटे थे। बता दें कि कुछ समय पहले इस तरह से चोटी कटवा चर्चित हुआ था। जम्मू में भी चोटी कटवा का आतंक रह था। कुछ समय के लिए इसके चलते डर का माहौल बन गया था. दरअसल वहां कोई शख्स चोरी चुपके महिलाओं की चोटी काट रहा था जिससे महिलाएं अपने बालों को लेकर परेशान थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था जिसमें एक लड़का महिलाओं का बाल काटता देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *