मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 10 November 2026
विज्ञापन
होम›व्यापार›Mumbai : रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा
व्यापार

Mumbai : रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

Akash Chaudhary

Mumbai । अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को भारतीय रुपया अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 84.91 पर बंद हुआ। इससे पहले आज सुबह विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि आयातकों और विदेशी बैंकों की ओर से डॉलर की मांग के कारण रुपये पर दबाव बने रहने की आशंका है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 84.89 पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 84.92 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट दिखाता है। रुपया सोमवार को 11 पैसे की गिरावट के साथ 84.91 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 फीससदी की गिरावट के साथ 106.83 पर रहा।

https://parpanch.com/wp-admin/post.php?post=4851&action=edit&wpwautoposteron%5B0%5D=fb&wpwautoposteron%5B1%5D=tw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *