मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 9 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : राहुल-जीतू की जोड़ी ने जेबीके 11 को दिलाई शानदार जीत
खेल

Kanpur : राहुल-जीतू की जोड़ी ने जेबीके 11 को दिलाई शानदार जीत

Akash Chaudharyअपडेट: November 9, 2026

 

यूसीएल सीजन-2 में फ्रेंड्स 11 को आठ विकेट से हराया, 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया

Kanpur।  यूनाइटेड चैंपियंस लीग (यूसीएल) सीजन-2 के लीग मुकाबले में जेबीके 11 यूसीएल ने शानदार खेल दिखाते हुए फ्रेंड्स 11 यूसीएल को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। कानपुर साउथ (ए) टर्फ मैदान पर खेले गए मुकाबले में जेबीके 11 ने 157 रनों का लक्ष्य महज 17.1 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की जीत में राहुल त्रिवेदी और कप्तान जीतू चौहान की अहम भूमिका

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फ्रेंड्स 11 की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज आयुष मंधानी ने एक छोर संभालते हुए शानदार पारी खेली। उन्होंने 70 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 77 रन बनाए।

संजय अरोड़ा और केतन अग्रवाल ने 23-23 रनों का योगदान दिया। निर्धारित 30 ओवर में फ्रेंड्स 11 की टीम आठ विकेट पर 156 रन ही बना सकी। जेबीके की ओर से अक्षय ने दो विकेट लिए, जबकि जतिन, उदित, करण, राहुल और उपेंद्र को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेबीके 11 ने आक्रामक शुरुआत की। राहुल त्रिवेदी ने 56 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से नाबाद 59 रन बनाए। वहीं कप्तान जीतू चौहान ने 33 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाकर 47 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

राजीव भाटिया ने भी 12 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाकर जीत सुनिश्चित कर दी। फ्रेंड्स 11 की ओर से तरुण आनंद और कशिश को एक-एक सफलता मिली। इस तरह जेबीके 11 ने मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया।