Wednesday, January 14, 2026
HomeखेलMumbai : कार्तिक टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय...

Mumbai : कार्तिक टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बने

धोनी को पीछे छोड़ा
Mumbai । पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने दक्षिण अफ्रीकी एस 20 लीग में खेलते हुए एक अहम उपलब्धि अपने नाम की है। कार्तिक अब टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गये हैं। कार्तिक ने यहां पार्ल रॉयल्स की ओर से खेलते हुए डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ 15 गेंदों पर 21 रन बनाकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी का एक रिकार्ड तोड़ दिया।

कार्तिक टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। कार्तिक को धोनी का रिकार्ड तोड़ने के लिए केवल तीन रनों की जरूरत थी। कार्तिक के नाम अब 361 टी20 पारियों में 7451 रन हो गए हैं। इस दौरान उनका औसत 26.99 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 136.84 का रहा है। वहीं धोनी ने 342 पारियों में कुल 7432 रन बनाए हैं। धोनी का औसत 38.11 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 135.64 का रहा है।

धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब वह केवल आईपीएल खेलते हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता है। कार्तिक कब तक नंबर एक रहेंगे ये देखना होगा क्योंकि धोनी के अगले माह शुरु होने वाले आईपीएल सत्र में एक बार फिर नंबर एक बनने का अवसर रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...