मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 24 November 2026
विज्ञापन
होम›मनोरंजन›Mumbai : ऑटो रिक्शा की सवारी करते नजर आए ईशान खट्टर
मनोरंजन

Mumbai : ऑटो रिक्शा की सवारी करते नजर आए ईशान खट्टर

Akash Chaudhary

Mumbai । अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर ने एक दिलचस्प पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में में वह मुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शा की सवारी करते नजर आए।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ईशान ने कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें उनकी दिनभर की हलचल देखी जा सकती है।

पहली तस्वीर में ईशान लिफ्ट में पोज देते हुए दिखाई दिए, जबकि अगली क्लिप में वह एक ऑटो रिक्शा में सफर का आनंद लेते नजर आए। उन्होंने इस अनुभव को काफी मजेदार बताया और इसे अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। इसके अलावा, उन्होंने अपनी फिटनेस का जलवा भी बिखेरा, जहां वह शर्टलेस होकर अपनी टोन्ड बॉडी और एब्स दिखाते दिखे।

जिम में कड़ी मेहनत करते हुए उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ईशान खट्टर हाल ही में तारा सुतारिया के साथ एक म्यूजिक वीडियो प्यार आता है में नजर आए। यह दिल को छू लेने वाला गाना रीतो रीबा और श्रेया घोषाल ने गाया है।

अंशुल गर्ग के प्ले डीएमएफ द्वारा निर्मित इस गाने को कश्मीर की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया, जिससे इसकी दृश्यात्मक भव्यता बढ़ गई। इस गाने को लेकर ईशान ने कहा कि जब उन्होंने इसे पहली बार सुना, तो उन्हें लगा कि यह कुछ बेहद खास और भावनात्मक रूप से जुड़ने वाला है। उन्होंने रीतो रीबा की आवाज को अनोखा और दिल को छू लेने वाला बताया।

वहीं श्रेया घोषाल के योगदान को जादुई करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि तारा सुतारिया के साथ काम करने और कश्मीर में शूटिंग करने का अनुभव अविस्मरणीय रहा। प्यार आता है 7 मार्च को रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशान खट्टर अपनी आगामी वेब सीरीज द रॉयल्स में एक शाही किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में इस सीरीज का टीजर जारी किया, जिसमें ईशान एक शाही परिवार के उत्तराधिकारी अविराज सिंह की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

द रॉयल्स में ईशान के साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। इस शो में राजसी राजनीति, सत्ता संघर्ष और पारिवारिक विरासत को लेकर कई उतार-चढ़ाव दिखाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *