मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 24 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : बाल निकुंज स्पोर्ट्स अकादमी शुरू, कमजोर बच्चों को मुफ्त प्रशिक्षण
खेल

Kanpur : बाल निकुंज स्पोर्ट्स अकादमी शुरू, कमजोर बच्चों को मुफ्त प्रशिक्षण

Akash Chaudhary

पूर्व मंत्री सत्यदेव पचौरी ने किया उद्घाटन, क्रिकेट, फुटबॉल, शतरंज और ताइक्वांडो की मिलेगी कोचिंग

 

कानपुर । बच्चों की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बेहतर मंच देने के उद्देश्य से बाल निकुंज संस्था ने मंगलवार को बाल निकुंज स्पोर्ट्स अकादमी की शुरुआत की। संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने क्रिकेट पिच और फुटबॉल मैदान का फीता खोलकर अकादमी का उद्घाटन किया। साथ ही शतरंज खेल का भी शुभारंभ किया।

#kanpur

 

इस मौके पर सत्यदेव पचौरी ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्था की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए।अकादमी में क्रिकेट का प्रशिक्षण रणजी कोच राहुल सप्रू के निर्देशन में जफर आलम और बीसीसीआई प्रशिक्षक देंगे। फुटबॉल की कोचिंग जय बजाज के निर्देशन में अनिल शर्मा और मोहम्मद साबिर कराएंगे। शतरंज का प्रशिक्षण हरिश रस्तोगी और ताइक्वांडो का प्रशिक्षण सुनील देंगे

#kanpur

वर्ष 1956 से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत संस्था की इस पहल से शहर के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी संजीव पाठक, राहुल सप्रू, अनूप पचौरी, रीता डे, जय बजाज, डॉ. इंद्र मोहन रोहतगी, अरुण दुबे, रचित पाठक, सुनील सिंह, ऋषभ पाठक, अभिमन्यु सक्सेना, आशुतोष सत्यम, गगन बाजपेई और कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे।