मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 24 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : दीपक कुमार को मिली यूपी डेफ क्रिकेट टीम की कमान
खेल

Kanpur : दीपक कुमार को मिली यूपी डेफ क्रिकेट टीम की कमान

Akash Chaudharyअपडेट: November 24, 2026

कानपुर के जुल्फिकार हुसैन समेत 16 खिलाड़ियों को मौका, एक दिसंबर से दिल्ली में चार राज्यों के बीच होगी खिताबी भिड़ंत।

 

Kanpur । उत्तर प्रदेश डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीडीसीए) की ओर से मंगलवार को पांचवीं टेस्ट नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन किया गया। चयनित टीम एक से छह दिसंबर तक दिल्ली में होने वाले मुकाबलों में हरियाणा, जम्मू कश्मीर व महाराष्ट्र के साथ मुकाबले खेलेगी। राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए घोषित उत्तर प्रदेश टीम का कप्तान वाराणसी के दीपक कुमार को बनाया गया है। उनका साथ बतौर उप कप्तान लखनऊ के अमन रिजवी देंगे।

 

एसोसिएशन के महासचिव व मुख्य कोच आशीष बाजपेयी ने बताया कि टीम का चयन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से खेल रहे खिलाड़ियाें की प्रतिभा को परखने के बाद उत्तर प्रदेश की टीम चयनित की गई है। टीम में वाराणसी के दीपक कुमार, लखनऊ के अमन रिजवी के अलावा आजमगढ़ के विकेटकीपर बल्लेबाज देवेंद्र कुमार यादव, सुलतानपुर के आकाश सिंह व मो. कैफ, इटावा के सुशील यादव, हमीरपुर के रोहित यादव, शामली के रौनक मलिक, बदायूं के धीरज कुमार, कुशीनगर के प्रतीक सैनी, गोरखपुर के प्रतीक राज चौधरी, फिरोजाबाद के अब्दुल कादिर, कानपुर के जुल्फिकार हुसैन, वाराणसी के उत्कर्ष दुबे, बाराबंकी के नरेंद्र प्रजापति का टीम में चयन हुआ है।