Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के मुकाबले में वाईएमसीए ने यशराज क्लब को 197 रन से पराजित किया। जीत में अहद खान ने शतकीय पारी खेली।श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में वाईएमसीए की टीम ने 35 ओवर में चार विकेट पर 313 रन बनाए।
टीम से मो. अहद खान ने नाबाद 150 रन की शतकीय पारी खेली व स्पर्श राजपूत ने नाबाद 51 रन का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में अथर्व जायसवाल ने दो को आउट किया। जवाब में यशराज क्लब की टीम 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर मात्र 116 रन ही बना सकी। टीम से अथर्व श्रीवास्तव ने सर्वाधित 40 रन, करन सिंह ने 20 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में मानस त्रिवेदी ने तीन विकेट और अधिराज शर्मा ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच मो. अहद खान को चुना गया।

