Thursday, September 24, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : वाइब में की है अलग दिशा में एंटरटेन करने की...

Mumbai : वाइब में की है अलग दिशा में एंटरटेन करने की कोशिश: कुणाल खेमू

Mumbai । बॉलीवुड की कॉमेडी, एक्शन और जासूसी थ्रिलर फिल्म वाइब रिलीज हो चुकी है। अभिनेता कुणाल खेमू ने इस फिल्म के जरिए एक्टिंग, राइटिंग, डायरेक्टिंग और प्रोड्यूसिंग जैसे कई क्षेत्रों में हाथ आजमाया है। कुणाल खेमू ने फिल्म की रिलीज के बाद एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों और टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। अभिनेता का मानना है कि इस फिल्म के जरिए उन्होंने सभी को अलग दिशा में एंटरटेन करने की कोशिश की है। कुणाल खेमू ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सीन्स को शेयर किया है, जिसमें फिल्म का गाना वाइब भी ऐड किया गया है।

उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, हार्दिक (कुणाल खेमू के किरदार का नाम) की शुभकामनाएं। अपनी पूरी टीम के साथ आने और माहौल बनाने के लिए दिल से शुक्रिया। अगर अभी तक किसी ने फिल्म नहीं देखी है, तो अपने प्लान में इसे ज़रूर शामिल करें और साथ मिलकर हम करेंगे और कर सकते हैं (थोड़ा मेटा है, समझने वाले समझ जाएंगे)। यह संदेश उनकी टीम वर्क और भविष्य के लिए उनकी आशा को दर्शाता है। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के ज़रिए कुछ अलग करने की कोशिश की है। उन्होंने लिखा, कुछ अलग और नया करने की ये एक जर्नी रही है।

एक्टिंग, राइटिंग, डायरेक्टिंग, प्रोड्यूसिंग। यकीन मानिए, मुझे आगे बढ़ाने वाली सिर्फ एक चीज़ है- फिल्मों के लिए मेरा कभी न खत्म होने वाला प्यार और आप सभी का शानदार प्यार और सपोर्ट जो आप हमेशा दिखाते आए हैं। मैं बस आपको एंटरटेन करना चाहता हूं और आपको गर्व महसूस कराना चाहता हूं, तो ये जान लीजिए, मैं आपका सारा प्यार देखता हूं और आपके सारे फीडबैक सुनता हूं।

यह पोस्ट उनके कला के प्रति समर्पण और दर्शकों के साथ गहरे जुड़ाव को उजागर करता है। कॉमेडी, एक्शन और जासूसी थ्रिलर फिल्म वाइब में कुणाल खेमू के साथ स्पर्श श्रीवास्तव, प्रीति जिंटा, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...