मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Mumbai : बुमराह के चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने पर संशय बरकरार
खेल

Mumbai : बुमराह के चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने पर संशय बरकरार

Akash Chaudhary

बीसीसीआई अंतिम समय तक करेगा इंतजार

Mumbai । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलना अभी तय नहीं है। बुमराह को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट के दौरान चोट लग गई थी। उसके बाद से ही वह बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) भी बुमराह को लेकर जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं लेना चाहती है। बीसीसीआई अभी इंतजार करो की नीति पर चल रही है।

अगर बुमराह फिट नहीं होते हैं तो भारतीय गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हो जाएगा। वह अभी एनसीए में रिहैबिलिटेशन शुरू करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपनी पीठ के स्कैन भी कराए हैं। उनके एक दो दिन में गेंदबाजी शुरु करने की भी संभावना है।

बीसीसीआइ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चयनित टीम में 11 फरवरी तक बदलाव कर सकता है। ऐसे में बोर्ड बुमराह को खेलने का हर मौका देने के लिए आखिरी समय तक इंतजार करने को तैयार है। एक रिपोर्ट के अनुसार अगर बुमराह के फिट होने की एक फीसदी भी संभावना रही तो बोर्ड उनका इंतजार करेगा। बीससीआई के पास टीम के नाम देने के बाद भी तकनीकी कमेटी से विकल्प की मांग का अवसर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *