मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 11 November 2026
विज्ञापन
होम›मनोरंजन›Mumbai : रणवीर सिंह ने शुरु की धुरंधर फिल्म की शूटिंग
मनोरंजन

Mumbai : रणवीर सिंह ने शुरु की धुरंधर फिल्म की शूटिंग

Akash Chaudhary

Mumbai । बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की अगली फिल्म धुरंधर के सेट से लीक हुए लुक्स ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक्टर रणवीर ने सितंबर 2024 में पिता बनने के बाद धुरंधर फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उनके लुक्स ने फैंस और क्रिटिक्स को एक साथ आकर्षित किया है।

रणवीर की कुछ तस्वीरों में वे सूट-बूट पहने और गुलाबी रंग की पगड़ी लगाए नजर आ रहे हैं। यह उनका पहला मौका होगा जब वे स्क्रीन पर पगड़ी के साथ दिखाई देंगे। उनके चेहरे पर चोट के निशान भी हैं, जो उनके किरदार के गंभीर और माफिया जैसे अवतार को दर्शाते हैं। एक वीडियो में रणवीर येलो कलर के कुर्ते और पायजामे में दिख रहे हैं, और उनकी लंबी दाढ़ी और बाल उनके किरदार को और भी प्रभावशाली बना रहे हैं।

वीडियो में वे हाथ में सिगरेट पकड़े हुए किसी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं, और उनका लुक कुछ हद तक माफिया जैसा प्रतीत हो रहा है। रणवीर का यह नया लुक उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कुछ यूजर्स ने उनके लंबे बालों और बॉडी लैंग्वेज को रणबीर कपूर के एनिमल और शाहरुख खान के पठान के किरदार से तुलना की है, जबकि कुछ ने इसे रणवीर के पद्मावत के ‘अलाउद्दीन खिलजी’ वाले लुक से मेल बताया है।
एक यूजर ने कमेंट किया, बॉडी लैंग्वेज रणबीर कपूर जैसी है, तो वहीं दूसरे ने लिखा, चीप कॉपी ऑफ एनिमल। इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर हैं, और यह मल्टीस्टार मूवी बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बन रही है। फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और यामी गौतम भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। पिछले साल जुलाई में रणवीर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की जानकारी दी थी, और अपने फैंस से वादा किया था कि इस बार उन्हें एक नया और अनूठा सिनेमाई अनुभव मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *