Monday, July 20, 2026
Homeखेलमियामी : फीफा विश्व कप फुटबॉल : इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4...

मियामी : फीफा विश्व कप फुटबॉल : इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया

मियामी । इंग्लैंड ने यहां हुए फीफा विश्व कप फुटबॉल में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में फ्रांस को 6-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। ये मुकाबला बेहद रोमांच रहा और दोनो ही टीमों ने एकदूसरे पर जमकर हमले किये। इस मैच में इंग्लैंड की ओर से बुकायो साका ने लगातार तीन गोल हैट्रिक) कर सभी को हैरान कर दिया। वहीं फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे भी दो गोल कर सबसे अधिक गोल के लिए मिलने वाले गोल्डन बूट अवार्ड की दौर में नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है। एम्बाप्पे के अब 10 गोल को गये हैं।

वहीं अर्जेटीनर के कप्तान लियोनल मेसी के नाम 8 गोल हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं। मेसी को अगर खिताब जीतना है तो उन्हें खिताबी मुकाबले में 3 गोल दागने होंगे।

इंग्लैंड की टीम इस मैच की शुरुआत से ही हावी हो गयी। उसने पहले ही हाफ में बुकायो साका की हैट्रिक से 4-0 की बढ़त हासिल कर ली। बुकायो साका ने 37वें मिनट में और पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में दो महत्वपूर्ण गोल कर फ्रांस को दबाव में ला दिया। उनके अलावा डेक्लन राइस और एजरी कोंसा ने भी पहले हाफ में गोल करने के साथ ही इंग्लैंड की बढ़त को और मजबूत कर दिया।

इसके बाद दूसरे हाफ की शुरुआत से ही इंग्लैंड की टीम हावी रही और उसने अपनी आक्रामक रणनीति जारी रखी। जूड बेलिंगम ने आठवें मिनट में ही गोल करने के साथ ही स्कोर को 5-0 कर दिया, ये बेलिंगम का टूर्नामेंट में सातवां गोल था।

फ्रांस ने दूसरे हाफ में लगातार आक्रमण कर चार ताबड़तोड़ गोल किये। इसमें दो न एम्बाप्पे ने किये। एम्बाप्पे के अलावा ब्रैडली बारकोला और उस्मान डेम्बेले ने भी एक-एक गोल किया। फ्रांस ने इस प्रकार वापसी का जबरदस्त प्रयास किया पर बुकायो साका ने 87वें मिनट में पेनल्टी के जरिए अपना तीसरा और निर्णायक गोल दागकर इंग्लैंड की जीत तय कर दी।

ये
यह मुकाबला फीफा विश्व कप के इतिहास में दूसरा सबसे अधिक स्कोर वाला हाई-मैच बन गया, जिसमें कुल 10 गोल हुए। इसके साथ ही, यह तीसरे स्थान के लिए खेला गया अब तक का सबसे अधिक गोल वाला मैच भी है। इससे पहले साल 1982 में हंगरी और अल सल्वाडोर के बीच हुए मैच में 11 गोल हुए थे। तब हंगरी ने 10-1 से जीत हासिल की थी।

वहीं एम्बाप्पे ने इस मैच में दो गोल दागने के साथ ही विश्व कप में अपने कुल 22 गोल पूरे कर लिए। इससे वह अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी के 21 गोल के रिकॉर्ड से आगे निकल गये हैं। एम्बाप्पे ने 22 विश्व कप मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है इसके अलावा गोल्डन बूट के लिए सबसे बड़े दावेदार हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...