मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीWednesday, 28 October 2026
होम›उत्तर प्रदेश›Lucknow : परिवहन विभाग में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और पत्रकारों के लिये बनेंगे अलग काउंटर
उत्तर प्रदेश

Lucknow : परिवहन विभाग में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और पत्रकारों के लिये बनेंगे अलग काउंटर

Akash Chaudharyअपडेट: November 8, 2024

Lucknow। उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग के कार्यालयों में मान्यता प्राप्त पत्रकारों, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिये अलग से काउंटर बनाये जाएंगे। राज्य के परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने यह आदेश जारी किया है। परिवहन आयुक्त द्वारा बृहस्पतिवार को राज्य के सभी सम्भागीय परिवहन अधिकारियों और सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारियों को भेजे गये आदेश में कहा है कि सभी सम्भागीय और सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालयों में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन, वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र तथा सम्बन्धित अन्य कार्यों के लिये जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों, मान्यता प्राप्त पत्रकारों, सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा महिलाओं की सुविधा के वास्ते अलग से काउंटर खोले जाएं। उन्होंने कहा कि परिवहन कार्यालयों में अत्यधिक भीड़ होने की वजह से इन वर्गों के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा उनके लिये अलग से काउंटर सुनिश्चित किया जाए और काउंटर के सामने ही उनके बैठने की व्यवस्था भी की जाए। सिंह ने कहा कि इस आदेश से वरिष्ठ नागरिकों, मान्यता प्राप्त पत्रकारों, सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और महिलाओं को परिवहन कार्यालयों में होने वाली दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी।

https://parpanch.com/wp-admin/post.php?post=478&action=edit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *