Wednesday, August 26, 2026
HomeखेलLucknow : आदर्श की सेंचुरी पर भारी पड़ा निशांत का चौका

Lucknow : आदर्श की सेंचुरी पर भारी पड़ा निशांत का चौका

कानपुर सुपरस्टार्स को तीन विकेट से मिली हार, डीएलएस से मिला था 121 रन का लक्ष्य

Lucknow। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में आदर्श सिंह का तूफानी शतक कानपुर सुपरस्टार्स को जीत नहीं दिला सका। गौर गोरखपुर लायंस ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में कानपुर को तीन विकेट से हरा दिया। आदर्श ने 54 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए, लेकिन गोरखपुर ने डकवर्थ-लुईस पद्धति से मिले 121 रन के संशोधित लक्ष्य को 9.4 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। निशांत कुशवाहा ने अंतिम समय में विजयी चौका लगाकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

#kanpur
Oplus_0

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गोरखपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। कानपुर के लिए आदर्श सिंह और प्रियांशु पांडेय ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़कर मजबूत शुरुआत दी। प्रियांशु ने 16 गेंदों पर 24 रन बनाए। इसके बाद आदर्श ने कप्तान समीर रिजवी के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की।

समीर 20 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए।
आदर्श ने इसके बाद जमकर शॉट लगाए और 54 गेंदों में तीन चौके व नौ छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन ठोके। कानपुर ने 15.4 ओवर में दो विकेट पर 150 रन बनाए ही थे कि बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा।
बारिश के बाद गोरखपुर को डीएलएस पद्धति से 10 ओवर में 121 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए अभय प्रताप सिंह ने 17 गेंदों पर 33 रन बनाकर तेज शुरुआत दी। आर्यन चौधरी और आर्यन जुयाल ने भी 14-14 रन बनाए। हालांकि 59 रन तक गोरखपुर के तीन विकेट गिर गए।

इसके बाद प्रिंस यादव और हरदीप सिंह ने टीम को संभाला। अंतिम ओवर में शिवम शर्मा के आउट होने के बाद कानपुर की जीत की उम्मीद जगी, लेकिन गेंदबाजों ने लगातार दो वाइड कर मैच गोरखपुर की झोली में डाल दिया। निशांत कुशवाहा ने महज 10 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 25 रन बनाए और विजयी चौका जड़कर गोरखपुर को जीत दिला दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...