21 नवंबर को किदवई नगर में होगा ट्रायल, बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को मिलेगा राज्य टीम में मौका
Kanpur । अस्मिता महिला खेलो इंडिया राज्य स्तरीय सेपक टकरॉ चैंपियनशिप में कानपुर की बालिका टीम 21 नवंबर को किदवई नगर मे ट्रायल मे दमखम दिखाएगी। इसमें चैनल टीम 27 से 29 नवंबर तक बरेली स्थित साई सेंटर में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसमें सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की खिलाड़ी रेगू और क्वाड्रेंट इवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
उत्तर प्रदेश सेपक टकरॉ एसोसिएशन की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आठवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 11 से 22 दिसंबर तक तेलंगाना में प्रस्तावित है। ऐसे में कानपुर की खिलाड़ियों के पास राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा।
कानपुर सेपक टकरॉ एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि यह प्रतियोगिता बालिका खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने और आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। एसोसिएशन का प्रयास अधिक से अधिक बालिकाओं को इस खेल से जोड़कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

