मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 16 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : शारिल के तूफानी 184 रन से उड़ी पिच रेडर्स, ऑरेंज आर्मी की 224 रन से जीत
खेल

Kanpur : शारिल के तूफानी 184 रन से उड़ी पिच रेडर्स, ऑरेंज आर्मी की 224 रन से जीत

Akash Chaudharyअपडेट: November 16, 2026

30 ओवर में बनाए 354 रन, शारिल ने 83 गेंदों में जड़े 17 चौके और 14 छक्के

Kanpur । यूनाइटेड चैंपियंस लीग (यूसीएल) सीजन-2 में ऑरेंज आर्मी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पिच रेडर्स को 224 रनों से करारी शिकस्त दी। जेएमडी वर्ल्ड स्कूल मैदान पर खेले गए मुकाबले में ऑरेंज आर्मी के सलामी बल्लेबाज शारिल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने महज 83 गेंदों पर 184 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर टूर्नामेंट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया।

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑरेंज आर्मी को शारिल ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाते हुए गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनकी पारी में 17 चौके और 14 छक्के शामिल रहे। शारिल का स्ट्राइक रेट 221.69 रहा। उन्होंने दवनदीप सिंह के साथ टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दवनदीप ने 26 गेंदों पर 49, कप्तान वरुण ने 25 गेंदों पर 37 और सौरभ शर्मा ने 25 गेंदों पर 33 रन बनाए। इसके दम पर ऑरेंज आर्मी ने 30 ओवर में छह विकेट पर 354 रन बनाए।

जवाब में 355 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिच रेडर्स की टीम ऑरेंज आर्मी की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 20.2 ओवर में 130 रन बनाकर आउट हो गई। अमरजीत सिंह और आरिश ने 25-25 रन बनाए। ऑरेंज आर्मी की ओर से कप्तान वरुण और सत्यम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके, जबकि देवेंद्र सिंह को दो सफलताएं मिलीं। इस तरह ऑरेंज आर्मी ने 224 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर ली।