Monday, July 20, 2026
Homeखेललंदन : टी20 ब्लास्ट 2026 : नॉर्थहैम्पटनशायर ने हैम्पशायर को हराकर तीसरी...

लंदन : टी20 ब्लास्ट 2026 : नॉर्थहैम्पटनशायर ने हैम्पशायर को हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया

लंदन । नॉर्थहैम्पटनशायर ने यहां जारी टी20 ब्लास्ट 2026 क्रिकेट मुकाबले में रिकार्डो वास्कोनसेलोस के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन की सहायता से टी20 ब्लास्ट 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में हैम्पशायर को 14 रनों से हरा दिया। इसी के साथ ही नॉर्थहैम्पटनशायर ने तीसरी बार ये खिताब जीता है। नॉर्थहैम्पटनशायर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 166 रन बनाए थे, जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए हैम्पशायर की टीम 19.2 ओवर में 155 रन ही बना पायी और खिताबी मुकाबले में असफल रही।

नॉर्थहैम्पटनशायर की जीत में सलामी बल्लेबाज रिकार्डो वास्कोनसेलोस की अहम भूमिका रही। इस बल्लेबाज ने 59 गेंदों पर 88 रन बनाये। अपनी इस पारी में वास्कोनसेलोस ने 11 चौके और 2 छक्के लगाये। वास्कोनसेलोस के अलावा नाथन मैकस्वीनी ने 32, लुईस मैकमैनस ने 22 और कप्तान डेविड विली ने 11 रनों का योगदान दिया, जिससे नॉर्थहैम्पटनशायर ने 166 रन बनाये।

हैम्पशायर की ओर से गेंदबाज सॉनी बेकर ने 21 रन देकर 5 विकेट झटके और टी20 ब्लास्ट के इतिहास में फाइनल में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया।

167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैम्पशायर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। खराब रही, जब कप्तान डेविड विली ने पारी की पहली ही गेंद पर ओपनर टॉबी एलबर्ट को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद हैम्पशायर ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, जिससे उन पर लगातार दबाव बढ़ता गया।

हैम्पशायर के लिए जो वेदरली ने अकेले मोर्चा संभाले रखा और 53 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। लेकिन उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का पर्याप्त साथ नहीं मिल सका और हैम्पशायर की टीम लक्ष्य से 14 रन दूर रह गई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...