मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : केपीएल में प्रतिदिन 3000 बच्चे देखेंगे मैच
खेल

Kanpur : केपीएल में प्रतिदिन 3000 बच्चे देखेंगे मैच

Akash Chaudhary
KPL

Kanpur ।  2 मार्च से कानपुर प्रीमियर लीग का आयोजन ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा। जिसमें प्रतिदिन 3000 बच्चे मैच का आनंद उठाएंगे। केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि पहला मैच दोपहर 2:30 बजे से होगा । इसमें प्रतिदिन विभिन्न विद्यालयों के लगभग 3000 बच्चों को निःशुल्क क्रिकेट मैच दिखाने का लक्ष्य रखा गया है।

स्कूलों से समन्वय बनाने के लिए कानपुर स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री व कानपुर प्रीमियर लीग स्कूल्स मुख्य समन्वयक पं. कृष्ण कुमार दुबे ” मुन्ना दुबे ” को और स्कूल्स समन्वयक ब्रजवीर सिंह को बनाया है। मुख्य समन्वयक दुबे ने बताया कि विद्यालयों से संपर्क स्थापित पत्रक और उनकी बनाई गई टीम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *