मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 6 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kolkata : वेंकटेश अय्यर ने माना मुझे बड़ी कीमत पर खरीदने जाने का दबाव 
खेल

Kolkata : वेंकटेश अय्यर ने माना मुझे बड़ी कीमत पर खरीदने जाने का दबाव 

Akash Chaudharyअपडेट: March 15, 2025
Kolkata। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने माना कि आईपीएल 2025 से पहले उन पर बड़ी कीमत का दबाव है। बीते साल की नीलामी में उन्हें 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जिससे वे आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।
अय्यर को केकेआर ने उपकप्तान नियुक्त किया है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को सीजन में केकेआर की कप्तानी दी गई है। हाल ही में हुई प्रेसवार्ता में रहाणे, टीम के मेंटर ड्वेन ब्रावो, मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित और अय्यर ने टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर अपने विचार साझा किए। अय्यर बड़ी कीमत में खरीदे गए थे। वे ब्रावो के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
अय्यर ने कहा, ब्रावो टी20 क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके पास अपार अनुभव है और अनुभव से बड़ी कोई चीज नहीं होती। उन्होंने वेस्टइंडीज और विभिन्न फ्रेंचाइजी के लिए कई मैच जिताए हैं।
वहीं, कप्तान रहाणे ने टीम का नेतृत्व करने का मौका मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं प्रबंधन का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी दी। रहाणे ने खिताब बचाने की चुनौती को स्वीकार कर कहा, मेरे लिए सबसे जरूरी है चीजों को सरल रखना। हम इस सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने को तैयार है। अपनी बल्लेबाजी स्थिति पर रहाणे ने कहा, मैं हमेशा टीम की जरूरत के हिसाब से खेला हूं और आगे भी ऐसा ही करूंगा।
#kolkata
मेंटोर ब्रावो
मेंटोर ब्रावो ने टीम की पिछली सफलताओं को बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा, मैं पिछली सीजन की अच्छी चीजों में कोई बदलाव नहीं करूंगा। साथ ही उन्होंने टीम मालिक शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर भी उत्साह जताया। ब्रावो ने कहा, शाहरुख का क्रिकेट के प्रति समर्पण शानदार है। उनकी ऊर्जा और जोश को मैं भी टीम में लाने की कोशिश करूंगा।
मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित, जिन्होंने पहले रहाणे के साथ काम किया है, ने 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मैच की तैयारी के बारे में बताया।
रहाणे ने कहा, ईडन गार्डन्स लौटकर अच्छा लग रहा है। यहां का माहौल, ऊर्जा और दर्शकों का जुनून हमेशा खास होता है। अनुभवी खिलाड़ियों, मजबूत कोर ग्रुप और जोशीले प्रशंसकों के समर्थन के साथ केकेआर इस सीजन में अपने खिताब की रक्षा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *