मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : महिलाओं ने सिन्दूर से लिख कर मोदी एवं सेना को दी बधाई
कानपुर

Kanpur : महिलाओं ने सिन्दूर से लिख कर मोदी एवं सेना को दी बधाई

Akash Chaudhary

*सिन्दूर जो गिरा मांग से तो आग बन गया ” का किया उद्‌घोष*

Kanpur । सिन्दूर जो गिरा मांग से तो आग बन गया* “के तुमुल उद्‌घोष के बीच आज युग दधीचि देहदान संस्थान के नेतृत्व में कारगिल गेट मोतीझील पर गणमान्य महिलाओं ने 50 फिट के बैनर पर सिन्दूर से मोदी जी और सेना को ऑपरेशन सिन्दूर” के लिये बधाई दी।

#kanpur

पूर्व महापौर के जगतवीर सिंह द्रोण ने उपस्थित मातृ शक्ति को विजय तिलक कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया, उन्होंने कहा कि बेटियों ने जिस शौर्य का प्रदर्शन कर पाकिस्तान को धूल चटाई है उसका स्वाद उसे अब अगले 50 साल तक नहीं भूलेगा,

#kanpur

विधायक बहन नीलिमा कटियार ने कहा कि भारतीय नारी का सिन्दूर कितनी ताकत रखता इसका पता दुश्मन देश को लग गया है उन्होंने कहा कि आदरणीय मोदी जी ने जो संकल्प किया वह फलित होता दिख रहा है भारतीय सेना का शौर्य पूरी दुनिया देख रही है। ,

#kanpur

विधायक बहन नीलिमा कटियार, आई.एम.ए. अध्यक्ष डॉ नन्दिनी रस्तोगी, अटल जी की पौत्री नंदिता मिश्रा, शिक्षाविद डा. अलका दीक्षित एवं छाया गुप्ता ने प्रथम हस्ताक्षर करते हुये कार्यक्रम का प्रारंभ किया।

प्रेमलता तिवारी एवं सीमा अग्रवाल ने सभी का बैच लगा कर स्वागत किया। पo शेषनारायण त्रिवेदी पप्पू,शरद प्रकाश अग्रवाल, प्रकाश धवन, रवि तिवारी ने भी बैनर पर अपने सन्देश लिखे।

देहदान अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि एक चुटकी सिन्दूर की कीमत क्या है यह भारतीय सेना और मोदी ने दुश्मन को बता दिया है इसी लिये महिलायें उसी सिन्दूर से बधाई सन्देश लिख रहीं हैं।

हमारी बेटियों ने जिस शौर्य का प्रदर्शन किया उसकी प्रशंसा सारे विश्व में हो रही है, सभी अतिथियों का माधवी सेंगर ने आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का प्रारंभ *वंदे मातरम* से एवं समापन *राष्ट्र गान* के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *