मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : जूनियर हैंडबॉल में कानपुर मंडल की टीम घोषित
खेल

Kanpur : जूनियर हैंडबॉल में कानपुर मंडल की टीम घोषित

Akash Chaudharyअपडेट: November 2, 2026

चार नवंबर से आजमगढ़ में शुरू होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

 

Kanpur । आजमगढ़ में चार से सात नवंबर तक आयोजित होने वाली हैंडबॉल राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता के लिए सोमवार को कानपुर मंडल की टीम का चयन किया गया। ग्रीन पार्क में आयोजित जिला एवं मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया हरप्रीत सिंह, अनुज सिंह चौहान और आनंद यादव की निगरानी में संपन्न हुई।

चयनित टीम में शशांक, देव, इशू, पीयूष, साहिल, भैरव, विराट, आरव, नितिन, आकाश, जय, नील रावत और मुदित को शामिल किया गया है। टीम मैनेजर का दायित्व आनंद यादव को सौंपा गया है।