मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : ग्रीनपार्क ने वॉलीबाल और पुखरायां ने कबड्डी का खिताब जीता
खेल

Kanpur : ग्रीनपार्क ने वॉलीबाल और पुखरायां ने कबड्डी का खिताब जीता

Akash Chaudhary

Kanpur । गंगा महोत्सव-2026 के तहत सोमवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें वॉलीबाल प्रतियोगिता
में रामलीला क्लब श्यामनगर विजेता बना।वॉलीबाल के पहले सेमीफाइनल में ग्रीनपार्क स्टेडियम ने रक्षा विहार को
21-14, 21-12 से सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल में रामलीला क्लब श्यामनगर ने डीपीएस आजाद नगर को 21-14, 22-20 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। फाइनल में ग्रीनपार्क और रामलीला क्लब के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ग्रीनपार्क स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए।
रामलीला क्लब श्याम नगर को 21-18, 23-21 और 15-13 के स्कोर से हराकर खिताब पर कब्जा किया। रामलीला क्लब श्याम नगर को उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। वहीं, कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में पुखरायां अकादमी ने शानदार खेल दिखाते हुए चेतक अकादमी कानपुर को 32-28 के अंतर से हराया। प्रतियोगिता में साजिद अली बेस्ट रेडर बने। तीन अक्तूबर को ग्रीनपार्क स्टेडियम में हैंडबॉल की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद सभी प्रतियोगिताओं के विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।