मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : 34वीं वाहिनी पीएसी ने आठ विकेट से जीता उद्घाटन मुकाबला
खेल

Kanpur : 34वीं वाहिनी पीएसी ने आठ विकेट से जीता उद्घाटन मुकाबला

Akash Chaudhary

26वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, नौ टीमें ले रहीं हिस्सा

 

Kanpur । 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर के तत्वावधान में सोमवार को चार दिवसीय 26वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई।पहले मुकाबले में 34वीं वाहिनी पीएसी ने 48वीं वाहिनी पीएसी आठ विकेट से
मुकाबला जीतकर शानदार शुरुआत की। प्रतियोगिता में प्रयागराज, फतेहपुर,आजमगढ़, झांसी, वाराणसी, कानपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र की नौ वाहिनियों की
टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं।

#kanpur

श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर टॉस जीतकर 48वीं वाहिनी पीएसी ने 18.3 ओवर में पूरी टीम 98 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम की ओर से विशाल ने 44 रन व करुणा ने 23 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में सुनील ने छह, विक्रम सिंह ने दो,
सत्यम मिश्रा व पवन यादव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी ने 15.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान
पर 99 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में नितिन कुमार ने नाबाद 40 रन,विवेक पांडे ने 37 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में सोनू यादव ने एक विकेट अपने नाम किया।

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर पुलिस आयुक्त (कानूनव व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त कर और अपनीगेंद खेलकर किया। इस मौके पर सोनानायक बीबी चौरसिया, सहायक सेनानायक
शैलेंद्र कुमार बाजपेयी, सुधाकर मिश्र, शिविर पाल चंद्रेश्वर, सूबेदारसैन्य सहायक रवेंद्र सिंह चौधरी, एसक्यूएम शिवांशु द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।