मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : कानपुर की वेटलिफ्टिंग टीम का ट्रायल पांच नवंबर को
खेल

Kanpur : कानपुर की वेटलिफ्टिंग टीम का ट्रायल पांच नवंबर को

Akash Chaudhary

Kanpur । आगामी 28 नवंबर से दो दिसंबर तक चंदौली जिले के मुगलसराय स्थित प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में उत्तर प्रदेश राज्य वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें जूनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता के लिए कानपुर की टीम के चयन हेतु जिला भारोत्तोलन संघ की ओर से पांच नवंबर को ग्रीन पार्क स्टेडियम स्थित वेटलिफ्टिंग हॉल में ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी दोपहर तीन बजे अपने आयु प्रमाण पत्र और उत्तर प्रदेश भारोत्तोलन संघ द्वारा जारी परिचय पत्र की मूल प्रति के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।
यह जानकारी जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव कौशलेंद्र सिंह ने दी।