Monday, August 31, 2026
HomeखेलKanpur : आखिर कब शुरू होगा ग्रीन पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य

Kanpur : आखिर कब शुरू होगा ग्रीन पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य

फरवरी में बजट जारी होने के बाद भी अभी तक शुरू नहीं हो सका काम

Kanpur । वर्ष 2023 में भारत-बंगलादेश टेस्ट मैच के दौरान ढाई दिन बारिश में धुलने के बाद भले ही टीम इंडिया ने एतिहासिक जीत दर्ज की थी लेकिन 73 वर्ष पुराना होने का हवाला देते हुए ग्रीन पार्क में सुविधाओं का भी खूब रोना रोया गया था। इसे संज्ञान में लेते हुए उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन पार्क की एतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए पूरे स्टेडियम को नए सिरे से बनाने के लिए 350 करोड़ रुपये का बजट पास किया।

तीन चरणों में यहां सभी पुराने पवेलियन को तोड़कर तैयार करना तय हुआ। फरवरी में बजट सत्र में 45 करोड़ रुपया भी जारी हुए लेकिन अभी तक इस स्टेडियम में कोई भी कार्य शुरू नहीं हो पाया। कायाकल्प के लिए बनी नई डिजाइन के बाद मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन हुआ।

जिसके बाद यहां का टेंडर जारी होना था लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी अभी तक यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। प्रस्तावित कार्यों में सबसे पहले मैदान और जर्जर सी बालकनी का काम होना था यदि मैदान का कार्य़ शुरू हो गया होता तो यूपी लीग के प्लेऑफ मैचों की मेजबानी यहां से न छिनती। यहां पूरे निर्माण कार्य की अनुमानित समयावधि तीन साल बतायी जा रही है।

इन सालों में यदि मैदान पहले पूरा हो जाता है तो कम से कम यहां घरेलू मुकाबले आसानी से कराये जा सकते हैं लेकिन जीर्णोद्धार को लेकर यहां बरती जा रही ढिलायी ऐसे ही जारी रही तो यह मैदान क्रिकेट मुकाबलों को तरस जायेगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...