Tuesday, September 1, 2026
HomeखेलKanpur : डीएलएस से लखनऊ जीता, कानपुर बाहर

Kanpur : डीएलएस से लखनऊ जीता, कानपुर बाहर

 

वर्षा बाधित मुकाबले में फॉल्कंस को अपने आखिरी मुकाबले में मिली 13 रनों से जीत

आज के मुकाबले मेरठ मेवरिक्स बनाम काशी रुद्रास, दोपहर 3 बजे

कानपुर सुपरस्टार बनाम गोरखपुर लॉयंस, 7.30 बजे

Kanpur। यूपी टी-20 लीग के प्लऑफ मैचों के लखनऊ शिफ्ट करने की घोषणा के बाद सोमवार शाम खेला गया कानपुर सुपरस्टार और लखनऊ फॉल्कंस के बीच मुकाबला डकवर्थ लुइस नियम (डीएलएस) की भेंट चढ़ गया। इस मुकाबले में पहले ही प्लेऑफ का टिकट हासिल कर चुकी लखनऊ को 13 रनों से विजेता घोषित किया और 13 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए अपना सफर पूरा किया। वहीं मेजबान कानपुर का अभियान यहीं समाप्त हो गया।

#kanpur

कानपुर का अभी एक मैच जरूर बचा है लेकिन उसके 9 मैचों में चार अंक है और वह अगला मैच जीतकर भी क्वालीफायी नहीं कर पायेगा।लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। ओपनर प्रियांशु पाण्डेय जहां बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें नवनीत कुमार ने पगबाधा करारा दिलाया।

नए बल्लेबाज अभिषेक पाण्डेय (10) को नवनीत कुमार और आदर्श सिंह (11) को कृष्ण कुमार सरोज ने आउट किया। 37 रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद इम्पेक्ट प्लेयर के रूप में उतरे समीर रिजवी ने एक बार फिर तेजी से खेलना शुरू किया लेकिन 17 रन बनाकर वह विपरज निगम की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। 10 ओवर में चार विकेट पर 68 रन बने थे कि बारिश ने एक बार फिर मैच में खलल डाल दिया। इसके बाद मैच नहीं खेला जा सका और लखनऊ डकवर्थ लुइस नियम के तहत 13 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब रहा।

#kanpur

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे लखनऊ के दोनों ओपनर यशु प्रधान और हिमांशु सिंह ने पहले विकेट के लिए 72 रनों की शानदार साझेदारी की। 7.1 ओवर में शक्ति वर्मा ने यशु को 40 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर टीम को पहली सफलता दिलायी। नए बल्लेबाज आराध्य यादव मात्र चार रन बनाकर शुभम मिश्रा की गेंद पर सत्यम संघू को कैच थमा बैठे। दूसरे छोर पर खडे़ हिमांशु को 43 रनों पर यशोवर्द्धन सिंह ने अपना शिकार बनाया। 96 रनों पर ही अजीत वर्मा (3) को पवन सिंह ने पवेलियन की राह दिखायी।

17.4 ओवर में विनीत पवार ने 123 रनों से स्कोर पर कृतज्ञ कुमार सिंह (14) को आउट कर टीम को पांचवीं सफलता दिलायी। हालांकि इसके बाद प्रियम गर्ग ने 21 गेंदों में नाबाद 32 और विपरज निगम ने 8 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रनों का स्कोर बनाया। कानपुर से विनीत पवार, शुभम मिश्रा, शक्ति वर्मा, यशोवर्द्धन और पवन सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...