मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 21 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : सिख क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज 28 नवंबर से
खेल

Kanpur : सिख क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज 28 नवंबर से

Akash Chaudhary

आठ टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी, शनिवार को होगा जर्सी वितरण और ग्रुप ड्रॉ

 

Kanpur। शहर में पहली बार सिख क्रिकेट प्रीमियर लीग (एससीपीएल) सीजन-1 का आयोजन होने जा रहा है। चरदीकला सोसाइटी कानपुर की ओर से आयोजित इस लीग में सिख समुदाय की आठ टीमें खिताब के लिए मैदान पर उतरेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन 28 नवंबर से छह दिसंबर 2026 तक किदवईनगर स्थित रतन लाल शर्मा स्मारक में किया जाएगा।

 

प्रतियोगिता से पहले शनिवार को बारादेवी स्थित गुरुद्वारा बाबा नामदेव स्थित बीएनजी हॉल में जर्सी वितरण व ग्रुप ड्रॉ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी आठ टीमों को आधिकारिक जर्सी प्रदान की जाएगी। साथ ही पर्ची के माध्यम से ग्रुप ए और ग्रुप बी का निर्धारण किया गया।

 

लीग में फ्रीडम इलेवन, दशमेश इलेवन, दशमेश रॉयल्स, कैप्टन इलेवन, सुविधा ट्रैवल्स, सिंह स्मैशर्स, सिंह एम्पायर इलेवन और स्टार इलेवन की टीमें हिस्सा लेंगी। लीग का उद्देश्य खेल भावना, सेवा भावना और सिख एकता को बढ़ावा देना है। आयोजन मंडल में प्रभजीत सिंह (मिंटू), मनित पॉल (पॉली बॉय), प्रभलीन सिंह (सैघी), करनजीत सिंह (मिंकी), नीटू सिंह और कवलपाल सिंह शामिल हैं।