मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 21 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : कराटे में अराधिता को रजत, श्वेता ने जीता कांस्य
खेल

Kanpur : कराटे में अराधिता को रजत, श्वेता ने जीता कांस्य

Akash Chaudharyअपडेट: November 21, 2026

सीबीएसई नेशनल चयन ट्रायल में एचवी कराटे एंड फिटनेस हब की खिलाड़ियों ने दिखाया दम

 

Kanpur । मध्य प्रदेश के शाजापुर में आयोजित सीबीएसई गर्ल्स नेशनल सिलेक्शन ट्रायल कराटे प्रतियोगिता में कानपुर की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 16 से 19 नवंबर तक दिल्ली स्मार्ट पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता में एचवी कराटे एंड फिटनेस हब की अराधिता द्विवेदी ने रजत और श्वेता गोस्वामी ने कांस्य पदक जीता।

दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर की अराधिता द्विवेदी ने कड़े मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं इसी विद्यालय की अद्विका द्विवेदी ने अंडर-14 के 50 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन किया। सरदार पटेल एकेडमी पब्लिक स्कूल रतनपुर की श्वेता गोस्वामी ने अंडर-17 के 40 किलोग्राम से कम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

खिलाड़ियों की सफलता में टीम मैनेजर अमिता तिवारी और वंदना गोस्वामी का मार्गदर्शन भी अहम रहा। एचवी कराटे एंड फिटनेस हब की निदेशक हेमलता गौतम और प्रशिक्षक विषि विजय कुमार ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया।

प्रतियोगिता से लौटने पर संस्था में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस दौरान कराटे विशेषज्ञ एवं छठे डैन ब्लैक बेल्ट विजय कुमार और कोच विषि विजय कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधन ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई।