फाइनल में 2-0 से जीत, सत्यदेव बने बेस्ट अटैकर
Kanpur । केएसएस जोन-बी बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्याम नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले में ऑक्सफोर्ड स्कूल की टीम ने डीपीएस बर्रा को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड के खिलाड़ियों ने दमदार अटैक, मजबूत रक्षात्मक खेल और बेहतरीन आपसी तालमेल का परिचय दिया। टीम के खिलाड़ी सत्यदेव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट अटैकर की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया

