Monday, June 1, 2026
HomeखेलKanpur : वांडर्स एकादश ने रोमांचक सेमीफाइनल में इग्लेट को हराकर फाइनल...

Kanpur : वांडर्स एकादश ने रोमांचक सेमीफाइनल में इग्लेट को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Kanpur ।केडीएमए लीग के सीनियर डिवीजन में सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में वांडर्स एकादश ने दो विकेट की जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। नीलेश की 75 रन की अर्धशतकीय पारी के बदौलत वांडर्स एकादश ने इग्लेट को दो विकेट से शिकस्त दी।

श्याम नगर स्थित पीएसी मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए इग्लेट एकादश ने 32.1 ओवर में 10 विकेट पर 150 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज उत्कर्ष (9) और उत्कर्ष यादव (1) के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हसन रजा (48) और विशाल चौहान (40) की पारियों ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

गेंदबाजी में वांडर्स के सूरज ने तीन, यश और हिमेंद्र ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए वांडर्स ने 34.3 ओवर में आठ विकेट पर 151 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज नीलेश ने 75 रन बनाकर टीम को जीत दिलाकर फाइनल में प्रवेश कराया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...