Kanpur । स्वर्गीय मोतीराम अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भोला एकादश ने प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में दिनेश मिश्रा एकादश को सात विकेट से पराजित करने में बल्लेबाज वैदिक की शतकीय पारी अहम साबित हुई।
80 गेंदों पर 18 चौके और दो छक्के लगाकर वैदिक ने 121 रन की नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम को फाइनल का टिकट और खुद मैन आफ द मैच चुने गए। शुक्लागंज के सप्रू मैदान में दिनेश मिश्रा एकादश ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 176 रन बनाए। बल्लेबाज आयमन 101 रनों की शतकीय पारी खेली।
गेंदबाजी में भोला एकादश के वैदिक ने तीन और आनव और लक्ष्य ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में भोला एकादश ने 22.5 ओवर में तीन विकेट पर 177 रन बनाकर फाइनल में प्रवेश किया। सलामी बल्लेबाज वैदिक ने 121 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई।


