Thursday, July 9, 2026
HomeखेलKanpur : उत्तर प्रदेश के शतरंज खिलाड़ी अजय संतोष पार्वथारेड्डी ने रचा...

Kanpur : उत्तर प्रदेश के शतरंज खिलाड़ी अजय संतोष पार्वथारेड्डी ने रचा इतिहास

अजय संतोष पार्वथारेड्डी को मिला दूसरा जी एम नॉर्म

उतर प्रदेश के प्रथम ग्रैंड मास्टर बनने की और अग्रसर

Kanpur। उत्तर प्रदेश के 15 वर्षीय अंतर्राष्ट्रीय मास्टर (IM) अजय संतोष पार्वथारेड्डी ने अपना दूसरा ग्रैंडमास्टर (GM) नॉर्म हासिल कर लिया है। वह देश के प्रतिष्ठित ग्रैंडमास्टर खिताब को हासिल करने से अब केवल एक कदम दूर हैं।

उत्तर प्रदेश के उभरते हुए 15 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी और अंतर्राष्ट्रीय मास्टर (IM) आईएम अजय संतोष पर्वथारेड्डी ने चेक गणराज्य के सेस्के बुदेजोविस चेस फेस्टिवल 2026 में अपना दूसरा ग्रैंडमास्टर (GM) नॉर्म हासिल कर लिया है। उन्होंने टूर्नामेंट के GM ग्रुप में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 9 राउंड में कुल 6.5 अंक हासिल किए। अजय ने GM ग्रुप में 9 में से 6.5 अंक जुटाए। उन्होंने 2608 रेटिंग वाले दिग्गज जी एम एंटोन कोरोबोव के खिलाफ एक बेहद महत्वपूर्ण ड्रॉ मुकाबला खेला।

#kanpur

अजय ने 2432 रेटिंग वाले जी एम मिसा पैप को शिकस्त देकर बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने 2457 रेटिंग वाले जी एम फिलिप हारिंग के खिलाफ बाजी ड्रॉ पर समाप्त की। इस दमदार खेल की बदौलत उन्होंने +12.6 लाइव ईलो रेटिंग में उछाल: हासिल कर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दूसरा ग्रैंडमास्टर (GM) नॉर्म हासिल कर लिया है। वह अब शतरंज के सबसे प्रतिष्ठित ‘ग्रैंडमास्टर’ खिताब को अपने नाम करने से महज एक नॉर्म दूर हैं।

यह जानकारी देते हुए यू पी चेस स्पोर्ट्स एसोशिएशन के महासचिव ए के रायजादा ने बताया की , अजय संतोष देश के उन चुनिंदा युवा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं जो बहुत जल्द ग्रैंडमास्टर बनने की दहलीज पर खड़े हैं।लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) के रहने वाले अजय संतोष पार्वथारेड्डी ने हाल के महीनों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी आक्रामक शैली और बेजोड़ खेल कौशल से सबको प्रभावित किया है।

इससे पहले उन्होंने अज़रबैजान में आयोजित प्रतिष्ठित बाकू ओपन 2026 इंटरनेशनल चेस फेस्टिवल में अपराजित रहते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया था और अपना पहला जीएम नॉर्म हासिल किया था। इसके ठीक बाद देश-विदेश के अन्य बड़े टूर्नामेंटों और चेन्नई में आयोजित चोला चेस ग्रैंडमास्टर राउंड रॉबिन जैसे कड़े मुकाबलों में दिग्गजों को मात देकर उन्होंने रेटिंग अंकों में भारी उछाल दर्ज किया और अपना दूसरा नॉर्म भी पक्का कर लिया इस प्रतियोगिता मे अजय संतोष ने दूसरे राउंड में काले मोहरों से खेलते हुए विदेशी इंटरनेशनल मास्टर एंटोनी बूर्नेल को हराकर एक धमाकेदार जीत दर्ज की थी।

इस मैच के एंडगेम (endgame) में उन्होंने खेल को रोमांचक बनाने और अपनी जीत पक्की करने के लिए अपने प्यादे (Pawn) को वज़ीर (Queen) बनाने के बजाय मजेदार अंडर प्रमोशन जानबूझकर ऊँट (Bishop) बनाया, जिसकी चर्चा शतरंज गलियारों में काफी रही। तीसरे राउंड आईएम हर्ष सुरेश के साथ उनका मुकाबला काफी कड़ा रहा और यह बाज़ी ड्रॉ (Draw) पर समाप्त हुईl

उत्तर प्रदेश शतरंज खेल संघ (UPCSA) से पंजीकृत अजय संतोष ने साल 2025 में सर्बिया में अपना अंतिम आईएम नॉर्म पूरा कर उत्तर प्रदेश के 5वें अंतर्राष्ट्रीय मास्टर बनने का गौरव प्राप्त किया था। दिनेश कुमार शर्मा और वंतिका अग्रवाल जैसे दिग्गजों की लीग में शामिल होने के बाद से ही उनका एकमात्र लक्ष्य भारत का अगला ग्रैंडमास्टर बनना है। उनकी मौजूदा लाइव रेटिंग भी 2500 ईलो रेटिंग अंकों के पार पहुंच चुकी है, जो जीएम खिताब के लिए एक अनिवार्य शर्त है।अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) के नियमों के अनुसार, किसी भी खिलाड़ी को आधिकारिक रूप से ग्रैंडमास्टर (GM) का खिताब हासिल करने के लिए तीन जीएम नॉर्म्स (नियमों के अनुकूल प्रदर्शन) अर्जित करने होते हैं और अपनी लाइव ईलो रेटिंग को 2500 अंकों के पार ले जाना होता है।

अजय संतोष दो नॉर्म्स हासिल कर चुके हैं और अब उन्हें केवल एक आखिरी नॉर्म और अपनी रेटिंग को बरकरार रखने की आवश्यकता है।परिजनों और खेल जगत में खुशी की लहर है,अजय संतोष की इस ऐतिहासिक सफलता पर उत्तर प्रदेश शतरंज खेल जगत और उनके कोच लोकेश्वर् राव मोगी ने खुशी जाहिर की है।

उनके कोच ने बताया कि लॉकडाउन के बाद रेटिंग अंक गिरने के बावजूद अजय ने जिस तरह से अपनी गणना और आक्रामक खेल में और एंड गेम कौशल को सुधार किया, वह उनकी मानसिक मजबूती को दर्शाता है l लॉकडाउन के दौरान उन्होने उतर प्रदेश मे टोर्नेलो सॉफ्टवेयर से आयोजित आनलाइन प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग किया ।

अजय के माता-पिता ने भी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बेटे की दिन-रात की कड़ी मेहनत और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा ही उसे आगे ले जा रहा हैl

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...