Thursday, July 9, 2026
HomeखेलKanpur : गोथिया कप के लिए स्वीडन रवाना हुई इंडिया स्पेशल फुटबॉल...

Kanpur : गोथिया कप के लिए स्वीडन रवाना हुई इंडिया स्पेशल फुटबॉल टीम

Kanpur। स्वीडन में 10 से 15 जुलाई तक होने वाले गो​थिया कप में हिस्सा लेने के लिए इंडिया स्पेशल फुटबॉल टीम गुरुवार को दिल्ली से स्वीडन रवाना हुई। टीम में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी कानपुर (उप्र) के कृष्णा अग्रवाल को सौंपी गई है।

टीम में उप्र के कृष्णा अग्रवाल के अलावा पंजाब के हरमनप्रीत, बिहार के मयंक, पश्चिम बंगाल के संजीव पात्रा और नफीस, कश्मीर के अयाज, पांडिचेरी के स्टेनली, छत्तीसगढ़ के सत्यांशु और दिल्ली के एनोस भी शामिल हैं। रवाना होने से पहले टीम के कोचों ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

उत्तर प्रदेश के कोच सत्येंद्र सिंह यादव सहित बिहार के नीतीश मिश्रा, छत्तीसगढ़ के नागेश ठाकुर, कश्मीर के फिरदौस, मध्य प्रदेश के पुष्पेंद्र, पांडिचेरी के ऑनेसिस और दिल्ली के मंगल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कृष्णा अग्रवाल के चयन पर कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी कल्लूलुल हजारिका, उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, प्रशासनिक अधिकारी वंदना सिन्हा, प्रधानाचार्या शिखा अग्रवाल और सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट सुब्रतबद्र ने शुभकामनाएं दीं।

वहीं, स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, एरिया डायरेक्टर संजीव दोहरे, मनोज सिंह और इंद्र पाल ने भी कृष्णा अग्रवाल को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की कामना की। वर्ष 2025 में भारत ने इस कप पर अपना कब्जा किया था।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...