Saturday, July 11, 2026
HomeखेलKanpur : जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता कल से, तीन दिन दिखेगा...

Kanpur : जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता कल से, तीन दिन दिखेगा खिलाड़ियों का दम

Kanpur। कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन (केटीटीए) की ओर से उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के निर्देशन में तृतीय कानपुर जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 जुलाई तक ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों, क्लबों और अकादमियों के खिलाड़ी अपनी रैंकिंग बेहतर करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पुरुष व महिला एकल के अलावा अंडर-19, अंडर-17, अंडर-15, अंडर-13 और अंडर-9 आयु वर्ग की बालक व बालिका एकल स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इसके साथ ही बालक व बालिका डबल्स मुकाबले भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) और उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के निर्धारित नियमों के अनुसार खेले जाएंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन व कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पाठक ने दी। प्रतियोगिता के मुकाबले प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शुरू होंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...