मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 4 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय किसान मेले का हुआ शुभारंभ
कानपुर

Kanpur : कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय किसान मेले का हुआ शुभारंभ

Akash Chaudhary

Kanpur ।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को हुआ। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने फीता काटकर किया।

#kanpur

डॉ. संजय सिंह एवं अतिथियों ने मेले में लगे सभी स्टालों का भ्रमण किया। स्टालों पर प्रदर्शित कृषि तकनीकियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने दूरस्थ जनपदों से आए कृषकों को संबोधित किया। इसके पूर्व उन्होंने प्रदेश के 10 प्रगतिशील कृषकों को भी सम्मानित किया।डॉ सिंह ने कहा कि सीएसए का हरित क्रांति में बड़ा योगदान है।

#kanpur

किसान मेलों का किसानों की उन्नति में बड़ी भूमिका रहती है। ऐसे मेलों के आयोजन से किसान नई तकनीक से रूबरू होते हैं। किसान मेला कृषि का बड़ा कुंभ है, जो कि किसानों को उन्नतशील बनाने में मददगार साबित होता है।उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय द्वारा सरसों की वरुणा प्रजाति सहित अन्य फसलों की नई प्रजातियां विकसित की गई हैं, जो जलवायु अनुकूलन भी हैं। उन्होंने मक्का व आलू की खेती भी विशेष बल दिया।

#kanpur

विशिष्ट अतिथि आईसीएआर अटारी कानपुर के निदेशक डॉक्टर शांतनु कुमार दुबे ने कहा कि किसान कृषक मेलों के माध्यम से नई तकनीक सीख कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। कानपुर मंडलायुक्त एवं विश्वविद्यालय के कुलपति के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि देश की आर्थिक स्थिति में कृषि का बड़ा योगदान है।

किसान जलवायु परिवर्तन के हिसाब से जलवायु अनुकूलन प्रजातियों को अपनाएं। इससे कृषकों की आय में वृद्धि होगी।उन्होंने कृषि रसायनों के कम से कम प्रयोग पर बल दिया। इससे कि कृषि उत्पादन की गुणवत्ता बरकरार बनी रहे। कुलपति किसानों को सलाह दी की मृदा परीक्षण के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करें। इस अवसर पर प्रसार निदेशालय द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

अतिथियों का स्वागत निदेशक प्रसार डॉक्टर आरके यादव ने किया। जबकि अंत में धन्यवाद डॉक्टर वी के कनौजिया ने दिया। किसान मेले में बिहार,मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के लगभग 32 जनपदों से 5000 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. सीएल मौर्य, डॉ. विनोद प्रकाश, डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉ. पीके राठी,कृषक समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह, महिला कृषक समिति की अध्यक्ष डॉ विजय रत्ना तोमर सहित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *