मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 3 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : खो-खो में आर्चीज, चिंटल्स और सीवी रमन ने दर्ज की जीत
खेल

Kanpur : खो-खो में आर्चीज, चिंटल्स और सीवी रमन ने दर्ज की जीत

Akash Chaudhary

हरसहाय कॉलेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन बालक-बालिका वर्ग में हुए रोमांचक मुकाबले

 

Kanpur । पी रोड ​स्थित हरसहाय पीजी कॉलेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता की शुरूआत बुधवार को विभिन्न आयु वर्गों के बीच रोमांचक मुकाबले के साथ हुई। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में आर्चीज, चिंटल्स और सीवी रमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

#kanpur

बालक वर्ग के सब-जूनियर मुकाबले में आर्चीज की टीम ने शानदार रक्षात्मक खेल और बेहतर आक्रमण के दम पर एनएलके को 12 अंकों से शिकस्त दी। जूनियर वर्ग में चिंटल्स ने सुधर सिंह को 10 अंकों से हराया, जबकि वीएसईसी पनकी ने ऑक्सफोर्ड को आठ अंकों से पराजित किया।

सीनियर वर्ग में सीवी रमन ने एनएलके अकादमी को पांच अंकों से हराकर जीत दर्ज की। बालिका वर्ग के जूनियर मुकाबले में चिंटल्स कल्याणपुर ने केवी को सात अंकों से मात दी। वहीं सब-जूनियर वर्ग में भारती विद्या निकेतन ने दो अंकों के अंतर से मुकाबला जीतकर शानदार शुरुआत की।