मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 3 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur :. डीपीएस बर्रा और हरमिलाप ने जीत से किया आगाज
खेल

Kanpur :. डीपीएस बर्रा और हरमिलाप ने जीत से किया आगाज

Akash Chaudhary

ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल में केएसएस इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आगाज, पहले दिन छात्राओं के बीच हुए रोमांचक मुकाबले

 

 

Kanpur । श्याम नगर स्थित ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को केएसएस इंटर स्कूल वॉलीबॉल ओपन गर्ल्स जोन-बी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबॉल कोर्ट पर छात्राओं ने शानदार सर्विस, अटैक, स्मैश और ब्लॉकिंग का प्रदर्शन किया। टीमों के बीच नेट पर अंक हासिल करने के लिए जोरदार मुकाबले देखने को मिले।

 

पहले मुकाबले में दून इंटरनेशनल स्कूल ने जेडी एजुकेशन सेंटर को सीधे सेटों में 2-0 से हराया। दूसरे मैच में डीपीएस बर्रा ने जेएलटी एजुकेशन सेंटर को 2-0 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में सीएचएस एजुकेशन सेंटर ने कड़े संघर्ष के बाद सरस्वती विद्या मंदिर को 2-1 से पराजित किया। चौथे मैच में केआर एजुकेशन सेंटर ने डीडीवीएन चकेरी को 2-0 से मात दी। पांचवें मुकाबले में हरमिलाप स्कूल ने दून इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की।

छठे मैच में केआर एजुकेशन सेंटर ने श्रीराम स्कूल पनकी को 2-0 से हराया। सातवें मुकाबले में डीपीएस बर्रा ने सुभाष पब्लिक स्कूल को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता के पहले दिन के परिणामों के आधार पर डीपीएस बर्रा, हरमिलाप, यूपी किराना और केआर एजुकेशन सेंटर ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के साथ चैंपियन टीम का फैसला होगा। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन आशीष कुमार शर्मा, मैनेजर एवं सचिव विजय लक्ष्मी शर्मा, डायरेक्टर अक्षत भट्ट और अर्चित भट्ट मौजूद रहे।