मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 3 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : यूनाइटेड पब्लिक स्कूल बना हैंडबाल चैंपियन
खेल

Kanpur : यूनाइटेड पब्लिक स्कूल बना हैंडबाल चैंपियन

Akash Chaudharyअपडेट: November 3, 2026

Kanpur। गंगा महोत्सव के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबले में खिताब यूनाइटेड पब्लिक स्कूल की टीम ने 8-7 से ग्रीन पार्क की टीम को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। एक दिवसीय प्रतियोगिता में मंगलवार को ग्रीन पार्क में रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में एडवेंचर टीम ने सुधर सिंह अकादमी को 7-1 से हराया।

दूसरे मुकाबले में यूनाइटेड पब्लिक स्कूल की टीम ने 8-7 से ग्रीन पार्क को पराजित किया। प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबले में यूनाइटेड पब्लिक स्कूल की टीम ने एडवेंचर को 7-3 से शिकस्त दी। चौथे मुकाबले में ग्रीन पार्क की टीम ने सुधर सिंह अकादमी को तथा पांचवें मुकाबले में यूनाइटेड पब्लिक स्कूल की टीम ने 7-1 से सुधर सिंह अकादमी को हराया।

फाइनल मुकाबले में यूनाइटेड पब्लिक की टीम ने ग्रीन पार्क की टीम को शिकस्त देकर खिताबी जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का आयोजन हैंडबाल एसोसिएशन की सचिव साधना मिश्रा, सुचिता, दीक्षा, अनुज आदि उपस्थित रहे।