मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 3 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : आलोक-पर्व की गेंदबाजी से 50 रन से जीता प्रिंस क्लब
खेल

Kanpur : आलोक-पर्व की गेंदबाजी से 50 रन से जीता प्रिंस क्लब

Akash Chaudhary

Kanpur । केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को प्रिंस क्लब ने वैदिक यूनियन को 50 रन से हराया। प्रिंस क्लब की जीत में आलोक व पर्व ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।वीएसएसडी मैदान पर खेले गए मुकाबले में प्रिंस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31 ओवरों में 126 रन बनाए। टीम से उदित श्रीवास्तव ने 36, सत्यम सिंह ने 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अक्षतराज ने तीन, प्रभात विश्वकर्मा व अनुपम यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैदिक यूनियन की पूरी टीम 26.4 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से तेजस तिवारी ने 21 व असित यादव ने 19 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आलोक गौतम ने चार, पर्व खरे ने तीन विकेट अपने नाम किए।