Tuesday, June 16, 2026
HomeखेलKannpur : तृप्ति का शतक, अंजलि का अर्धशतक; महिला क्रिकेट लीग में...

Kannpur : तृप्ति का शतक, अंजलि का अर्धशतक; महिला क्रिकेट लीग में टीमों की शानदार जीत

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित छठी राजरतन महिला क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए पहले मैच में तृप्ति सिंह के शानदार नाबाद शतक की बदौलत अवी फाउंडेशन ने रेनू आईवीएफ को 67 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में अंजलि रावत की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की मदद से डैम स्ट्राइकर्स ने स्पार्क इंटरनेशनल पर पांच विकेट से जीत दर्ज की।

वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में अवी फाउंडेशन ने निर्धारित 35 ओवर में पांच विकेट पर 226 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। तृप्ति सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 104 रन बनाए। माही राजपूत ने 49 और रिशू शर्मा ने 35 रन का योगदान दिया। रेनू आईवीएफ की ओर से सोती ठाकुर ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में रेनू आईवीएफ की टीम 35 ओवर में सात विकेट पर 159 रन ही बना सकी।

एकता सिंह ने 50 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि बबीता और आनंदी कश्यप ने 26-26 रन जोड़े। अवी फाउंडेशन की ओर से नंदनी सिंह और पूजा यादव ने तीन-तीन विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। शानदार शतकीय पारी के लिए तृप्ति सिंह को वुमंस ऑफ द मैच चुना गया।

गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में स्पार्क इंटरनेशनल ने छह विकेट पर 193 रन बनाए। शिबू सिंह पाल ने नाबाद 83 रन की पारी खेली, जबकि प्रियांशी सिंह ने 43 और वर्षा शर्मा ने 31 रन बनाए। डैम स्ट्राइकर्स की ओर से अनन्या ने तीन विकेट चटकाए।
194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डैम स्ट्राइकर्स ने 32.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 195 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। अंजलि रावत ने 72 रन की शानदार पारी खेली, अर्चना देवी 33 रन बनाकर नाबाद रहीं। जबकि गेंदबाजी में सिद्धि सिंह ने दो विकेट लिए।

अंजलि रावत को वुमंस ऑफ द मैच सम्मान प्रदान किया गया।इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन फिक्की फ्लो कानपुर की सचिव डॉ. शेफाली राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कटियार ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष एसएन सिंह, सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव, मोईन सिद्दीकी, रीता डे, पीएस नेगी आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...