Kanpur । नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल अंडर-14 समर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में सरताज इलेवन टीम ने लक्ष्मी हजारिया इलेवन को 34 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

डीएवी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सरताज की टीम 17.5 ओवर में 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से प्रिंस यादव ने 22 रन और आर्यन सिंह ने 17 रन का योगदान दिया। लक्ष्मी हजारिया इलेवन की ओर से करण राठौर ने 3 विकेट और आर्यन खन्ना ने 2 विकेट लिए।
104 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मी हजारिया इलेवन की पूरी टीम 14.3 ओवर में 69 रन पर सिमट गई। यश कनोडिया ने 25 रन और नमन ने 14 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सरताज की ओर से आयु जैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि शिवम सिंह ने 2 विकेट हासिल किए। आयु जैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया


