Monday, September 14, 2026
HomeखेलDubai : डब्ल्ययूसीएल के तीसरे सत्र में खेलने के लिए तैयार हैं...

Dubai : डब्ल्ययूसीएल के तीसरे सत्र में खेलने के लिए तैयार हैं पूर्व दिग्गज

Dubai । पूर्व क्रिकेटरों की वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स लीग (डब्ल्यूसीएल) का तीसरा सत्र अगले माह 3 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरु होगा। इस लीग में कई दिग्गज पूर्व क्रिकेटर भाग लेंगे जिसमें भारत के युवराज सिंह के अलावा पाकिस्तान के शाहिद अफ़रीदी, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ी हैं। यह टूर्नामेंट 3 से 18 अक्टूबर तक दुबई और शारजाह के शानदार स्टेडियमों में आयोजित होगा, जहाँ प्रर्शसकों को इन पूर्व क्रिकेटरों को देखने का अवसर एक बार फिर मिलेगा।

लीग के पहले दो सत्र इंग्लैंड में सफलतापूर्वक आयोजित होने के बाद, यह पहली बार है जब टूर्नामेंट कहीं ओर खेला जा रहा है। यूएई में इसका आयोजन दक्षिण-एशियाई और प्रवासी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए रोमांचक होगा। ये जो अपने पसंदीदा सितारों को अपनी नज़दीक से खेलते हुए देख पाएंगे। लीग ने सत्र 3 के फ़ाइनल कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

इस लीग में दुनिया भर के पूर्व क्रिकेट सितारे अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए एक साथ आएंगे। इनमें इंडिया चैंपियंस, पाकिस्तान चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, साउथ अफ़्रीका चैंपियंस, वेस्ट इंडीज़ चैंपियंस और बांग्लादेश चैंपियंस जैसी टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच होगा, जो हमेशा की तरह क्रिकेट प्रशंसकों के बीच ज़बरदस्त उत्साह पैदा करेगा।

इसके अतिरिक्त, कई अन्य मैचों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की पुरानी प्रतिद्वंद्विताएँ एक बार फिर ताज़ा होंगी, जिसमें खेल के कुछ सबसे जाने-माने पूर्व खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। लीग के अनुसार, दूसरे सत्र के दौरान 425 मिलियन दर्शकों की वैश्विक संख्या हासिल करने के बाद, यह टूर्नामेंट अब अपनी लोकप्रियता को भुनाने और एक नए दर्शक वर्ग तक पहुँचने के लिए तैयार है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...