Tuesday, September 15, 2026
HomeखेलKanpur : सेपक टकरा में महेश्वरी स्कूल और केके गर्ल्स चैंपियन

Kanpur : सेपक टकरा में महेश्वरी स्कूल और केके गर्ल्स चैंपियन

Kanpur । तृतीय जनपदीय विद्यालयीय अंडर-14 बालक-बालिका सेपक टकरा प्रतियोगिता मंगलवार को सिविल लाइंस ​स्थित जीएनके इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में शहर के आठ विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में श्री महेश्वरी विद्यालय इंटर कॉलेज ने ओवरऑल विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में केके गर्ल्स इंटर कॉलेज विजेता बना।

प्रतियोगिता में श्री महेश्वरी विद्यालय इंटर कॉलेज, जीएनके इंटर कॉलेज, एबी विद्यालय इंटर कॉलेज मालरोड, मारवाड़ी इंटर कॉलेज, केके गर्ल्स इंटर कॉलेज किदवई नगर, चिल्ड्रेन राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, एंजल इंटर कॉलेज और अभिनव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में जीएनके इंटर कॉलेज ने टीम स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि व्यक्तिगत मुकाबलों में श्री महेश्वरी विद्यालय इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने दम दिखाया।

बालिका वर्ग में केके गर्ल्स इंटर कॉलेज और श्री महेश्वरी विद्यालय इंटर कॉलेज के बीच मुकाबले हुए। बालिका वर्ग में केके गर्ल्स इंटर कॉलेज विजेता रहा। वहीं बालिका वर्ग की अन्य स्पर्धा में श्री महेश्वरी विद्यालय इंटर कॉलेज ने जीत दर्ज की। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव, जीएनके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आरएस मिश्रा, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनुराग मिश्रा, जनपदीय क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, व्यायाम शिक्षक विकास दीक्षित, वीरेंद्र सिंह यादव, श्याम किशोर और मोनिका सिंह समेत शिक्षक मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...